DG, Tihar Jail, Sandeep Goel Tested Positive for COVID-19: तिहाड़ जेल के DG संदीप गोयल कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में गए

कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप पूरे देश में तेज से बढ़ता जा रहा है. इसकी चपेट में तेजी से लोग आ रहे हैं. राजधानी दिल्ली (Delhi) का सबसे महफूज तिहाड़ जेल भी में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है, इससे पहले कई कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. वहीं अब खबर आई है कि तिहाड़ जेल (Tihar jail) के DG संदीप गोयल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. संदीप गोयल की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डीजी संदीप गोयल की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं डीजी गोयल रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन में चले गए हैं. इसके साथ ही डीजी संदीप गोयल के संपर्क में आने वाले उनके स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है.

तिहाड़ जेल (Photo Credit-PTI)

बता दें कि इससे पहले मई महीने में तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक (Assistant Superintendent ) चेतराम मीना कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. तिहाड़ जेल को एशिया का सबसे बड़ा जेल माना जाता है. इस जेल के अदंर कई नामीगिरामी कैदी अपने कर्मों की सजा काट रहे हैं. वहीं अगर जेल के अंदर कोरोना वायरस फैल जाता है तो बड़ी संख्या में कैदी संक्रमित हो सकते हैं. फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से हर एतिहातन कदम उठाए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें:- UP Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Corona Positive: योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी भी कोरोना पॉजिटिव.

ANI का ट्वीट:- 

वहीं, अगर बात दिल्ली की करें तो अभी तक 2,56,789 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसके साथ ही इनमें से 2,20,866 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं कोरोना वायरस के कारण 5087 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. दिल्ली सरकार ने बीते कुछ दिनों में कोरोना टेस्टिंग में कई गुना इजाफा इजाफा किया है. फिलहाल दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 60,000 कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड