Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर CM केजरीवाल की हाईलेवल मीटिंग, 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे.

Delhi Pollution Today: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में है.

बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज (सोमवार) 6 नवंबर को 400 के पार दर्ज किया गया है. वहीं, आरके पुरम इलाके में AQI 466, आईटीओ में AQI 402, प्रतापगढ़ में 471 और मोती बाग में AQI 488 रिकॉर्ड किया गया है.

शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.

जहरीले स्मॉग के कहर से लोगों को गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो रही हैं. आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड प्रदूषण पर काबू पाने के लिए मैदान में उतारी गई है. कोशिश की जा रही है कि सांसों में घुलते जहर के इस असर को कुछ कम किया जा सके और लोगों को जहरीली हवा की मुसीबत से राहत दिलाई जा सके.

सड़कों पर टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि धूल नीचे बैठे और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार आ सके लेकिन ये इंतजाम कारगर साबित नहीं हो रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड