Delhi CM Rekha Gupta Bungalow: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को आखिरकार मिला सरकारी बंगला, प्लॉट नंबर 8 में अब परिवार के साथ रहेंगी; रिनोवेशन का काम जारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आधिकारिक सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा गुरुवार को जारी आवंटन पत्र के मुताबिक, उनका नया आवास उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस के पास राज निवास मार्ग पर प्लॉट नंबर 8 में स्थित है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आधिकारिक सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया है.  लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा गुरुवार को जारी आवंटन पत्र के मुताबिक, उनका नया आवास उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस के पास राज निवास मार्ग पर प्लॉट नंबर 8 में स्थित है. इस प्लॉट पर चार बंगले हैं, जिनमें से बंगला नंबर 1 और बंगला नंबर 2 मुख्यमंत्री को आवंटित किए गए हैं. संभावना है कि रेखा गुप्ता बंगला नंबर 1 में अपने परिवार के साथ रहेंगी, जबकि बंगला नंबर 2 को कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

रिनोवेशन का कार्य:

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि बंगले की मरम्मत और नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है, जिसकी अनुमानित लागत 47 लाख रुपये है। यह कार्य 60 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है नवीनीकरण पूरा होने के बाद ही मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ नए आवास में शिफ्ट होंगी.

अरविंद केजरीवाल  को 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर मिला था बंगला

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस में ही 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर रहते थे। वर्तमान बीजेपी सरकार में अधिकांश कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही दिल्ली में आधिकारिक आवास मिल चुके हैं। रेखा गुप्ता को सरकार गठन के लगभग 100 दिन बाद यह बंगला आवंटित हुआ है

रिनोवेशन कार्य पूरा होने के बाद रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ नए बंगले में शिफ्ट होंगी, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता