सीट को लेकर हुए झगड़े में 7वीं का छात्र लहूलुहान; क्लासमेट्स ने पीठ पर मारी ब्लेड, 35 टांके लगे
राजधानी दिल्ली में छात्रों के बीच सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ सकता है शायद यह बात किसी ने सोची भी नहीं होगी. बदरपुर इलाके के एक केंद्रीय विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्रों के बीच सीट पर बैठने को लेकर लड़ाई हो गई.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में छात्रों के बीच सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ सकता है शायद यह बात किसी ने सोची भी नहीं होगी. बदरपुर इलाके के एक केंद्रीय विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्रों के बीच सीट पर बैठने को लेकर लड़ाई हो गई. इस झगड़े में एक छात्र इतनी बुरी तरह जख्मी हुआ की उसके पीठ पर 35 टांके लगाने पड़ गए.
यह मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है. दो छात्रों के बीच एक ही सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र को धमकी दी की वो उसे ब्लेड से मारेगा और वो ऐसा करने में कामयाब भी हो गया. उसने अपने साथी की मदद से कक्षा में ही पढ़ने वाले छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया.
Delhi: Class 7th student at Central School in Badarpur attacked allegedly by a group of students with blade yesterday following an argument with a classmate over a seat. Victim says, 'teachers didn't take any action'. Police investigation underway pic.twitter.com/pBl2SDKvod
— ANI (@ANI) July 13, 2018
आरोपी छात्र ने दुसरे छात्र की पीठ पर ब्लेड से वार किया जिससे उसके पीठ पर करीब 1 से डेढ़ फीट लंबा ब्लेड का जख्म हो गया. रिपोर्ट्स के मताबिक छात्र की पीठ पर 35 से ज्यादा टांके लगाए गए है. उसका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीँ पीड़ित छात्र का आरोप है की स्कूल प्रशासन ने अबतक इस मामलें में दुसरे छात्रों के खिलाफ कोई कार्यवाहीं नहीं की है. बताया जा रहा है दोनों छात्र एक ही कक्षा में एक साथ पढ़ते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2018 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

