देश

Delhi Cash Van Loot: दिल्ली में कैश वैन के गार्ड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पैसे लूट कर बदमाश फरार

उत्तरी दिल्ली के जगतपुर फ्लाईओवर के पास मंगलवार शाम एक हथियारबंद हमलावर ने एक कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और पैसे लूट लिए. पुलिस ने यह जानकारी दी

Delhi Cash Van Loot: दिल्ली में कैश वैन के गार्ड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पैसे लूट कर बदमाश फरार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

Delhi Cash Van Loot: उत्तरी दिल्ली के जगतपुर फ्लाईओवर के पास मंगलवार शाम एक हथियारबंद हमलावर ने एक कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और पैसे लूट लिए. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को शाम करीब पांच बजे फायरिंग की घटना और कैश वैन लूट के संबंध में एक कॉल आई। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.

अधिकारी ने कहा, शाम करीब 4.50 बजे, एक कैश वैन जगतपुर फ्लाईओवर के पास आईसीआईसीआई एटीएम में कैश जमा करने के लिए पहुंची थी. एक व्यक्ति पीछे से आया और कैश वैन के गार्ड पर फायरिंग कर दी और पैसे लेकर फरार हो गया.

अधिकारी ने कहा, अस्पताल में गार्ड को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की टीमें मौके पर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).