Delhi Budget 2024: केजरीवाल सरकार भी लाई 'लाडली बहना' वाली स्कीम, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का ऐलान

केजरीवाल सरकार ने बजट में महिलाओं पर फोकस किया है. बजट में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान' योजना पेश की गई. इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे.

Delhi Minister Atishi | ANI

नई दिल्ली: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का बजट पेश किया. अपने पहले बजट भाषण में आतिशी ने कहा कि सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल सरकार ने बजट में महिलाओं पर फोकस किया है. बजट में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान' योजना पेश की गई. इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे.  महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए 2024-2025 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. ED के समक्ष पेश होने को CM केजरीवाल राजी, बोले- सवालों का जवाब देने को तैयार, लेकिन...

वित्त मंत्री आतिशी ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,396 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बदल गए हैं. हमारी सरकार ने नौ सालों में राजधानी में हर एक वर्ग का विकास किया है.गरीब परिवार को निशुल्क इलाज मिल रहा है. अब गरीब परिवार का बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ सकता है. दिल्ली में अस्पताल के हालात बदल गए हैं. आज गरीब परिवार के बच्चे आगे जा रहे हैं. अब गरीब का बच्चा गरीब नहीं रहेगा.

दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि कैसे आप (आम आदमी पार्टी) सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली की तस्वीर बदली है. उन्होंने कहा, ‘‘यह गौरव की बात है कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपना दसवां बजट पेश कर रही है. मैं सिर्फ दसवां बजट नहीं, बल्कि बदलती दिल्ली की तस्वीर पेश कर रही हूं. केजरीवाल आशा की किरण बनकर आए. हम सभी राम राज्य से प्रेरित हैं. हम राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं.’’

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा, "हमने पिछले 9 वर्षों में दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया है. दिल्ली में 'राम राज्य' स्थापित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है लेकिन पिछले 9 वर्षों में बहुत कुछ किया जा चुका है."

दिल्ली की वित्त मंत्री ने कहा, "2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपए थी और पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए है. 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड