VIDEO: दिल्ली हादसा, अंजलि की दोस्त निधि का सामने आया CCTV फुटेज, करीब 2.30 बजे लौटी घर

सीसीटीवी कैमरे में निधि को अपने घर का दरवाजा खटखटाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वह गेट के सामने हड़बड़ी हालत में दिख रही है.

नई दिल्ली, 4 जनवरी: दिल्ली के कंझावला केस में अंजलि की दोस्त निधि का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह रात करीब 2.30 बजे घर के बाहर खड़ी नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में निधि को देर रात अपने घर पहुंचते और गेट से प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है. Delhi Accident: मृतक के परिवार का दावा, अंजलि के शव के साथ नहीं मिला ब्रेन, साजिश के तहत की हत्या

अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे में निधि को अपने घर का दरवाजा खटखटाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वह गेट के सामने हड़बड़ी हालत में दिख रही है.

सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि उसका घर उस जगह के पास ही था, जहां दुर्घटना हुई थी. मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका बयान भी दर्ज किया गया.

इससे पहले ओयो होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने बरामद किया था, जिसमें पीड़िता और निधि को घटना से पहले रात करीब 1:30 बजे बहस करते हुए देखा गया था.

निधि ने कहा, हम पार्टी के बाद घर आ रहे थे. वह थोड़ी नशे में थी, मैंने उससे स्कूटी की चाबी मांगी, लेकिन उसने मुझे चाबी नहीं दी और खुद स्कूटी चलायी. हम इस बात पर बहस कर रहे थे कि स्कूटी कौन चलाएगा.

फुटेज के मुताबिक, पीड़िता ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और उसकी दोस्त ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी. पुलिस ने उस रास्ते को फॉलो करते हुए यह सीसीटीवी फुटेज हासिल की है, जिससे पीड़िता ने यात्रा की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड