Delhi: यमुना में डूबे 3 लड़के, एक का शव बरामद

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी में चार बच्चों के डूबने के 16 घंटे से अधिक समय बाद, एक बच्चे का शव बरामद किया गया, जबकि अन्य तीन बच्चों के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 14 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी में चार बच्चों के डूबने के 16 घंटे से अधिक समय बाद, एक बच्चे का शव बरामद किया गया, जबकि अन्य तीन बच्चों के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है. घटना बुधवार शाम साढ़े तीन बजे की है. बच्चों की पहचान मोहम्मद अली (11), साहिल (13) फरमान (13) और रिहान (13) के रूप में हुई है.

बुधवार शाम करीब पांच बजे फरमान का शव नदी में कीचड़ में फंसा मिला. जबकि अन्य तीन अभी भी लापता हैं. पुलिस के मुताबिक चारों बच्चे कालिंदी कुंज के रहने वाले थे और यमुना नदी के किनारे खेलने गए थे. यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत, 12 मजदूर घायल

पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि बच्चे पानी के अंदर खेलने गए होंगे. वे नदी की धारा फंस गए और बह गए. तलाशी अभियान बोट क्लब के कर्मचारियों के साथ शुरू हुआ जिसने दिल्ली पुलिस और दिल्ली दमकल सेवा की मदद की. अन्य तीन लड़कों की तलाश अभी भी जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\