Delhi: खुली लिफ्ट से गिरकर 29 वर्षीय शख्स की मौत

मृतक की पहचान अजमेरी गेट इलाके में डीडीए फ्लैट निवासी मुकेश राउत के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7.45 बजे कमला मार्केट थाने में सूचना मिली कि सिटी मार्केट में ऊंचाई से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है

Death Representative (Photo Credit: Unsplash)

नई दिल्ली, 18 मार्च: मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक इमारत की खुली लिफ्ट से गिरकर 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृतक की पहचान अजमेरी गेट इलाके में डीडीए फ्लैट निवासी मुकेश राउत के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7.45 बजे कमला मार्केट थाने में सूचना मिली कि सिटी मार्केट में ऊंचाई से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: दिल्ली में विदेशी का सड़ा-गला शव मिला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके पर, पुलिस टीम ने पाया कि घायल को पहले ही एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने कहा, टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और यह पता चला कि इमारत में स्थानीय निर्मित खुली लिफ्ट का इस्तेमाल किया गया था. अधिकारी ने कहा, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड