देश

Dehradun Sex Racket: देहरादून पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, श्री गेस्ट हाउस में छापा मारकर 4 महिलाओं सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है.

Dehradun Sex Racket: देहरादून पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, श्री गेस्ट हाउस में छापा मारकर 4 महिलाओं सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार
सेक्स रैकेट (Photo: X)

देहरादून, 19 नवंबर : देहरादून में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है.

पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर पुलिस की टीम ने सभी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी का भी नाम दर्ज नहीं किया गया था. यह भी पढ़ें : Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल के बाहर बना मंदिर, अंदर 8 दिन से फंसे है 41 मजदूर, विज्ञान के साथ भगवान का सहारा

पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ऋषिकुल के पास श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा. इस दौरान एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले. पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई. कोतवाली प्रभारी भावना कैथोला ने बताया कि जांच चल रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).