देश

देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड के.पी. सिंह की सहारनपुर जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

सहारनपुर की जेल में गुरुवार को देहरादून फर्जी रजिस्ट्री घोटाले के मुख्य किरदार के.पी. सिंह की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. देहरादून में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री मामले से सुर्खियों में आए सिंह को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया था. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने सहारनपुर जेल में बंद के.पी. सिंह की मौत की पुष्टि की है.

देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड के.पी. सिंह की सहारनपुर जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत
Dead Body - FB

सहारनपुर/देहरादून,20 अक्टूबर : सहारनपुर की जेल में गुरुवार को देहरादून फर्जी रजिस्ट्री घोटाले के मुख्य किरदार के.पी. सिंह की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. देहरादून में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री मामले से सुर्खियों में आए सिंह को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया था. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने सहारनपुर जेल में बंद के.पी. सिंह की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि सिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई. गुरुवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

केपी की मौत से पुलिस भी सकते में है. उसकी मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस की जांच के लिए केपी सिंह एक खास कड़ी था. बीते दिनों रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मामले में देहरादून पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर सहारनपुर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे बी वारंट पर देहरादून लेकर आई थी. केपी सिंह देहरादून की सुद्दोवाला जेल में बंद था. यह भी पढ़ें : भारत की पहली RAPIDX ट्रेन ‘नमो भारत’ को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, कल से यात्रा कर सकेगी आम जनता

केपी सिंह को रिमांड पर लेकर एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने लंबी पूछताछ की थी. इस दौरान एसआईटी ने उससे कई राज खुलवाए थे. दून पुलिस/एसआईटी ने शुरू से ही इस प्रकरण पर बेहतर कार्य करते हुए नामवर लोगों को गिरफ्तार कर सभी को चौंका दिया था. गिरफ्तारियों पर वकीलों ने विरोध भी जताया था. केपी सिंह के खिलाफ यूपी के सहारनपुर जिले में भी कई मुकदमें दर्ज थे. ऐसे में कुछ दिनों पहले सहारनपुर पुलिस केपी सिंह को देहरादून से लेकर गई थी.

दून का मामला उजागर होते ही केपी सिंह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर सहारनपुर जेल में दाखिल हो गया था. सितम्बर महीने में दून पुलिस पूछताछ के लिए केपी सिंह को यहां लायी थी. केपी सिंह मूल रूप से के सहारनपुर के नकुड़ का रहने वाला था. केपी सिंह ने ही सबसे पहले बैनामों में छेड़छाड़ करने का खेल शुरू किया था. केपी सिंह सहारनपुर में रखे देहरादून के रिकॉर्ड में अधिवक्ता विरमानी व इमरान के साथ मिलकर घपला करता था और फिर वास्तविक दस्तावेज को जलाकर नष्ट कर देता था. इस गैंग ने फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों के वारे न्यारे किए. वकील विरमानी व इमरान समेटेक दर्जन से अधिक लोग जेल में बंद केपी सिंह की पत्‍नी भी जेल में बंद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).