पं. जवाहर नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि: पीएम मोदी, राहुल गांधी, सोनिया समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Sonia (Gandhi) ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Sonia (Gandhi) पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आदि नेताओं ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मोदी ने ट्वीट किया, "पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं. राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां शांति वन में नेहरू को पुष्प अर्पित किए.
पीएम मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी.जिस ट्विट में उन्होंने नेहरू जी के बारे में लिखा है कि हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं.
Tributes to Pandit Jawaharlal Nehru Ji on his death anniversary. We remember his contributions to our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2019
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "उनकी पुण्यतिथि पर, आईए हम मजबूत, स्वतंत्र और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान को याद करें, जिसने भारत में 70 सालों तक लोकतंत्र को जिंदा रखने में मदद की है.स्मृति स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.
Many democratic nations as young as India, soon degenerated into dictatorships.
On his death anniversary, let us remember Jawaharlal Nehru Ji’s contribution in building strong, independent, modern institutions, that have helped democracy survive in India for over 70 years 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2019
बता दें कि नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1947 में भारत की आजादी से 27 मई 1964 को अपने निधन तक इस पद पर रहे. नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2019 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

