Uttar Pradesh: आगरा में एक घर में मिली महिला की लाश, दामाद पर हत्या का शक
आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. परिवार ने हत्या का शक मृतका के दामाद पर जताया है, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इस बारे में बताया.
आगरा (उप्र), 22 अप्रैल : आगरा (Agra) के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम इलाके (Shastriapuram Locality) में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. परिवार ने हत्या का शक मृतका के दामाद पर जताया है, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि बुधवार रात को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी रोहन पी बोत्रे मौके पर पहुंचे. एसपी सिटी ने बताया कि कांशीराम आवास योजना (Kanshi Ram Housing Scheme) में रहने वाली रेखा अग्रवाल (48) का शव कमरे में बेड पर मिला. उनकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी. परिवार के लोगों ने हत्या का शक दामाद विक्की पर जताया.
उन्होंने बताया कि रेखा अग्रवाल की तीन बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है. छोटी बेटी आभा अग्रवाल ने विक्की उर्फ विनय से पिछले वर्ष प्रेम विवाह किया था मगर पति की हरकतों से आजिज आकर वह अपनी मां के पास रहने लगी थी. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार विक्की को लगता था कि उसकी सास आभा को उसके खिलाफ भड़काती है. इसे लेकर विक्की कई बार घर आकर बवाल कर चुका था. यह भी पढ़ें : West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 6वें चरण में सुबह 9:30 बजे तक 17.19% मतदान
उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन अग्रवाल घर पर अकेली थीं. बुधवार शाम उनकी बड़ी बेटी घर आई तो उसने अपनी मां का शव बेड पर पड़ा देखा. एसपी सिटी ने बताया आसपास के लोगों से पता चला कि विक्की को बुधवार सुबह घर के आसपास घूमते देखा गया था. पुलिस उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

