देश

फेसबुक पर दोस्ती और बॉयफ्रेंड द्वारा न्यूड तस्वीरों की मांग पर उलझी युवती की मर्डर मिस्ट्री, जानें पूरा सच

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बुधवार की शाम एक युवती की नाले में निर्वस्त्र लाश मिली. लाश बहुत ही खराब हालत में मिली है. युवती के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. जिस जगह पर युवती की लाश मिली है...

फेसबुक पर दोस्ती और बॉयफ्रेंड द्वारा न्यूड तस्वीरों की मांग पर उलझी युवती की मर्डर मिस्ट्री, जानें पूरा सच
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज (Hazratganj) इलाके में एक युवती की नाले में निर्वस्त्र लाश मिली. लाश बहुत ही खराब हालत में मिली है. युवती के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. जिस जगह पर युवती की लाश मिली है, वो इलाका हाई सिक्योरिटी जोन है. यहां पास में ही डीजीपी मुख्यालय भी है. घटनास्थल से कुछ दूरी पर सुमसान इलाके के शिव मंदिर से लड़की के कपड़े, डायरी और उसका फोन भी बरामद किया गया है. फोन से कई ऐप्स डिलीट कर दिए गए हैं. पुलिस को ये मामला बलात्कार के बाद निर्मम हत्या का लग रहा है. युवती 31 मार्च की दोपहर से लापता थी, 1 अप्रैल को युवती के घरवालों ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

छानबीन के बाद पुलिस को युवती की लाश लोहिया पथ पर शिवमंदिर के पास होने की जानकारी मिली. लड़की घरवालों ने और डायरी कपड़े को पहचान लिया. युवती ने अपने मोबाइल से आखिरी बार एक नंबर पर बात की थी. पुलिस ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि वो नंबर उदित राज चौधरी नाम के शख्स का है. पूछताछ में शख्स ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती युवती से फेसबुक पर हुई थी. दोनों में बातचीत शुरू हो गई. 31 मार्च को उसने युवती को अपनी कुछ न्यूड फोटोज भेजने को कहा, जिसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. 31 मार्च को युवती उसे बार-बार कॉल कर रही थी, फोन उठाने के बाद उसने युवती को कुछ न्यूड फोटोज भेजने को कहा, और उसने अपनी कुछ सेल्फीज उसे भेजी. उसके बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका पर ब्लेड से किया हमला, हुई घायल

मृतका के घरवालों ने पूछताछ में बताया कि उनकी बेटी मांगलिक थी, जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. इसलिए वो काफी परेशान रहती थी. पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी डायरी में प्यार में धोखे के बारे में लिखा है. युवती के मोबाइल से व्हाट्सऐप समेत कई ऐप्स डिलीट किए गए हैं. पुलिस इन ऐप्स को फिर से रिइनस्टॉल कर बैकअप लेने की कोशिश कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).