देश

हवा 180 प्रति किलोमीटर घंटे से बदलेगी अपनी रफ्तार, 3 मई को चक्रवाती तूफान 'फानी' ओडिशा में देगा दस्तक

चक्रवाती तूफान फानी (Fani) 3 मई को अपराह्न् दस्तक दे सकता है, और इस दौरान हवा की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिसके कारण राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी...

हवा 180 प्रति किलोमीटर घंटे से बदलेगी अपनी रफ्तार, 3 मई को चक्रवाती तूफान 'फानी' ओडिशा में देगा दस्तक
विकराल रूप ले सकता है चक्रवात तूफान 'फानी' (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली:  चक्रवाती तूफान फानी (Fani) 3 मई को अपराह्न् दस्तक दे सकता है, और इस दौरान हवा की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिसके कारण राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि फेनी पुरी के दक्षिण ओडिशा तट पर दस्तक दे सकता है, जिसका असर गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर, केंद्रापाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर तटीय जिलों पर होगा.

आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हवड़ा, हुगली, झारग्राम और कोलकाता के साथ ही आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयानगरम और विशाखापत्तनम जिले प्रभावित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘फानी’ से दक्षिण बंगाल में तबाही की आशंका, घरों-सड़कों और फसलों के नष्ट होने की चेतावनी

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा ने बुधवार को राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की एक बार फिर बैठक की और राज्यों व केंद्रीय मंत्रालयों तथा संबंधित एजेंसियों की तूफान फेनी से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने तूफान के रास्ते में पड़ने वाले इलाकों से लोगों को पूरी तरह खाली कराने, तथा भोजन, पानी और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).