Night Curfew: राजस्थान में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू

राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बृहस्पतिवार देर रात शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

जयपुर, 16 अप्रैल : राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बृहस्पतिवार देर रात शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक राज्य में कर्फ्यू (Curfew) लगाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट के जरिये कहा ‘‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा. आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कर्फ्यू के दौरान पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘पहले प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैला है. अब प्रदेश में कोरोना के 6,658 नए मामले और 33 मौते हुईं हैं. इसलिए आज वीकेंड कर्फ्यू का सख्त फैसला लिया गया है.’’ गहलोत ने आगे कहा, ‘‘अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति दूसरे प्रदेशों जैसी विकट स्थिति बन सकती है. यह भी पढ़ें : Gujarat Covid -19 : गुजरात में कोविड के 8,152 नए मामले, और 81 मौतें

आमजन से अपील है कि पूर्व की तरह एकजुटता दिखाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें. राजस्थान सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है.’’ अधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में 17 अप्रैल को होने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों सहाडा (भीलवाडा), सुजानगढ (चूरू) और राजसमंद के उपचुनाव में मतदान एवं उससे जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया कर्फ्यू से छूट में शामिल रहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट