दिल्ली: हरियाणा की डांसर युवती के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप, दुष्कर्म की पहले से की थी प्लानिंग

दिल्ली में एक हरयाणवी युवती डांसर के साथ तीन लोगों ने गैगरेप किया. ये घटना युवती के साथ तब हुई जब वो हरियाणा से दिल्ली के खजुरी खास एक डांस शो के लिए पहुंची थी. तीनों आरोपियों ने प्लानिंग कर दुष्कर्म को अंजाम दिया....

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दिल्ली (Delhi) में एक हरयाणवी महिला डांसर के साथ तीन लोगों ने गैगरेप किया. ये घटना युवती के साथ तब हुई जब वो हरियाणा (Hariyana) से दिल्ली के खजुरी खास एक डांस शो के लिए पहुंची थी. तीनों आरोपियों ने प्लानिंग कर दुष्कर्म को अंजाम दिया. ये मामला पांच दिन पहले का है, जब युवती डांस शो के लिए दिल्ली आई थी. युवती कश्मीरी गेट आईएसबीटी से हरियाणा की एक बस में आई थी, जहां से आरोपियों ने उसे कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बहाने उसे बवाना के एक घर में ले गए और वहां लड़की के साथ गैंगरेप किया.

दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की से उसका फोन छीन लिया और उसे खजूरी चौक पर फेंक दिया. लड़की ने आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों में 21 वर्षीय लोकेश, 25 वर्षीय ओम (25) वर्षीय ऋषिकेश शामिल हैं. पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: MNC कंपनी में काम करने वाली महिला सहकर्मी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में बलात्कार और गैंगरेप के मामले आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं. देश में कड़े कानून और कड़ी सजा के बावजूद बलात्कार के सिलसिले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में गैंगरेप के बात हत्या कर लाश बैग में भरकर फेंकने का मामला सामने आया था. पुलिस को बैग में से एक सुसाइड नोट मिला. उसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी