ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में बुरे फंसे सुरेश रैना, ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) को गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में ईडी (एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने समन भेजा है. उन्हें कल जांच के लिए बुलाया गया है, जहां उनसे जांच एजेंसी के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा.

Suresh Raina(Photo Credit: X/@ViraatKing)

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) को गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में ईडी (एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने समन भेजा है. उन्हें कल जांच के लिए बुलाया गया है, जहां उनसे जांच एजेंसी के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा. यह समन ऐसे समय में आया है जब सरकार और जांच एजेंसियां ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी कार्रवाई कर रही हैं. इन प्लेटफॉर्म्स को कई बार सेलेब्स द्वारा प्रमोट किया जाता रहा है, जिसके चलते इस पर विशेष नजर रखी जा रही है.

अन्य सेलेब्स भी जांच के दायरे में

इस मामले में पहले भी तेलंगाना पुलिस ने 25 नामी अभिनेता जैसे राणा डग्गुबाती और प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज किए थे. दोनों अभिनेताओं ने अपनी ओर से कहा था कि उन्होंने अब इन प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट नहीं किया है और जब किया था, तब केवल उन इलाकों में प्रमोशन था जहां ऑनलाइन स्किल-बेस्ड गेम्स कानूनी रूप से मान्य हैं.

राजनीति और सट्टेबाजी का गठजोड़?

साल 2023-24 के दौरान छत्तीसगढ़ के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में कई बड़े नेताओं और अफसरों के नाम सामने आए थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे. बघेल ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार देते हुए इन्हें 2023 की चुनावी तैयारियों का हिस्सा बताया.

ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ जांच तेज हो रही है और इसमें शामिल सभी सेलेब्स, राजनेता और अन्य लोगों को सख्ती से जांच के दायरे में लाया जा रहा है. सुरेश रैना के बयान के बाद इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट