देश

मोहम्मद शमी के घर पर हंगामा मचाने के आरोप में पत्नी हसीन जहां गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan) को अपने पति के घर में घुसकर ड्रामा (हंगामा) करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बाद में हालांकि उन्हें रिहा कर दिया गया

मोहम्मद शमी के घर पर हंगामा मचाने के आरोप में पत्नी हसीन जहां गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत
मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां (Photo Credits: Cricket Universe)

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan) को अपने पति के घर में घुसकर ड्रामा (हंगामा) करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बाद में हालांकि उन्हें रिहा कर दिया गया. हसीन जहां रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर गांव में अपने अपने पति शमी के घर पहुंच गई। जब उन्हें घर से बाहर जाने को कहा गया तो उन्होंने खुद को और अपने बच्चे को एक कमरे में बंद कर लिया.

इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस जब दोनों के बीच आपस में सुलह कराने में विफल रही तो फिर पुलिस ने हसीन जहां को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में फिर उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).