Coronavirus Update in Telengana: तेलंगाना में COVID19 की रिकवरी दर बढ़कर 84 प्रतिशत से हुई अधिक

तेलंगाना में कोविड-19 की रिकवरी दर बुधवार को 84 फीसदी को पार कर गई है. राज्य में ठीक होने वाले लोगों की संख्या दर्ज हुए नए मामलों की संख्या से अधिक होती जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान वायरस से 2,243 लोग उबरे हैं, जिसके बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,60,933 हो गई है.

कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

हैदराबाद, 30 सितंबर: तेलंगाना में कोविड-19 (COVID19) की रिकवरी दर बुधवार को 84 फीसदी को पार कर गई है. राज्य में ठीक होने वाले लोगों की संख्या दर्ज हुए नए मामलों की संख्या से अधिक होती जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान वायरस से 2,243 लोग उबरे हैं, जिसके बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,60,933 हो गई है. इसके साथ ही देश की 83.27 प्रतिशत औसत रिकवरी दर के मुकाबले राज्य की रिकवरी दर 84.08 प्रतिशत हो गई है.

इसी दौरान 11 नई मौतों के बाद राज्य में कुल मृत्यु संख्या 1,127 हो गई है. राज्य की मृत्यु दर 0.58 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय औसत मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है. राज्य में मामलों की कुल संख्या 1,91,386 है, जिसमें से 29,326 सक्रिय मामले हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 3.35 करोड़ से अधिक, अब तक 10,06,576 संक्रमितों की हुई मौत

राज्य की राजधानी ग्रेटर हैदराबाद में 298 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में 17 सरकारी प्रयोगशालाओं, 43 निजी प्रयोगशालाओं और 1,076 रैपिड एंटीजन परीक्षण केंद्रों में परीक्षण हो रहे हैं. पिछले 24 घंटों में हुए 55,359 परीक्षणों के बाद अब तक के परीक्षणों की संख्या 29,96,001 हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट