COVID-19: फिर से क्यों बढ़ रहा है कोरोना का खतरा? इन नए लक्षणों को न करें नजरअंदाज

2021–22 के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन लगी थी, उनमें से कई ने अब तक बूस्टर डोज नहीं ली है. समय के साथ वैक्सीन या संक्रमण से बनी इम्युनिटी कम होती जाती है. यही वजह है कि अब कई लोग फिर से संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो गए हैं.

Representational Image | PTI

COVID-19: पिछले कुछ हफ्तों में भारत सहित एशिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि भारत में अभी कोई बड़ी लहर नहीं आई है, लेकिन कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बस उसकी मौजूदगी अब पहले से कहीं ज्यादा सूक्ष्म हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के 10 जून को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 324 नए मामले मिलने के कारण एक्टिव मामलों की संख्या 6815 हो गई है. ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 के अलावा भारत में और भी नए वैरिएंट मौजूद हैं जो कि संक्रमण में वृद्धि का कारण हैं. भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, भारत में अब तक नए उभरते XFG वैरिएंट के भी 163 मामले पाए गए हैं.

COVID-19: कोरोना फिर बढ़ा रहा टेंशन, जानें किन लोगों को है सबसे अधिक खतरा? ऐसे करें बचाव.

फिर क्यों फैल रहा है COVID-19?

1. घटती इम्युनिटी

2021–22 के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन लगी थी, उनमें से कई ने अब तक बूस्टर डोज नहीं ली है. समय के साथ वैक्सीन या संक्रमण से बनी इम्युनिटी कम होती जाती है. यही वजह है कि अब कई लोग फिर से संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो गए हैं.

2. नए वेरिएंट और मौसम की भूमिका

कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट (बदलाव) करता रहता है. कुछ नए वेरिएंट ज्यादा तेजी से फैल सकते हैं या शरीर की इम्युनिटी को चकमा दे सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि अब यह गर्मियों में भी फैल रहा है, जबकि पहले यह सर्दियों या बदलते मौसम में ज्यादा सक्रिय होता था.

कोविड-19 के बदले हुए लक्षण क्या हैं?

अब कोरोना के लक्षण पहले जैसे नहीं हैं. डॉ. प्रीति काबरा के अनुसार, ये लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हैं, लेकिन कुछ संकेत अलग और अहम हैं:

क्यों जरूरी है सतर्कता?

इन लक्षणों में से कई लक्षण डेंगू, फ्लू या एलर्जी जैसे अन्य रोगों से मिलते-जुलते हो सकते हैं. इसलिए भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या पहले से बीमार लोगों के लिए टेस्ट कराना जरूरी है, ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके.

कोविड-19 भले ही उतनी खतरनाक लहर की शक्ल में वापस न आया हो, लेकिन उसका फिर से फैलना यह बताता है कि हमें अब भी सावधान रहना होगा. मास्क पहनना, हाथ धोना, भीड़ से बचना ये सब अब भी उतने ही जरूरी हैं जितने महामारी के शुरुआती दौर में थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो