देश

COVID-19: तमिलनाडु में चीन से लौटी महिला और 6 साल की बेटी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव

श्रीलंका के रास्ते चीन से तमिलनाडु के मदुरै पहुंची एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

COVID-19: तमिलनाडु में चीन से लौटी महिला और 6 साल की बेटी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits IANS)

चेन्नई, 28 दिसम्बर : श्रीलंका के रास्ते चीन से तमिलनाडु के मदुरै पहुंची एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव (Covid Test Positive) आया है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मदुरै जिला कलेक्टर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नमूने आगे के परीक्षण के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं, जबकि मां और बच्ची को अलग-अलग कर दिया गया है.

तमिलनाडु में मंगलवार तक 51 सक्रिय कोविड 19 मामले हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेर्शानुसार मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बिस्तर और कोविड-19 से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति का मुकाबला करने के लिए आवश्यक सभी बुनियादी ढांचे हैं. यह भी पढ़ें : Covid Booster Dose: कोविड टीके की तीनों खुराक लेने वालों को Insurance में मिल सकती है छूट, IRDA ने दी सलाह

तमिलनाडु में आज तक नए ओमिक्रॉन बीएफ.7 सबवेरिएंट का पता नहीं लगा है. बीएफ.7 के कारण चीन, जापान, इटली, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में कोविड 19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).