COVID-19: मुंबई में कोरोना की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक, क्या आम लोगों के लिए फिर बंद होगी लोकल ट्रेन की सेवाएं?
मुंबईकरों के मन में सवाल है कि क्या मुंबई में लोकल ट्रेन को क्या एक बार फिर सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के लिए ही चलाया जा सकता है. क्या मुंबई लोकल में आम लोगों की एंट्री बंद हो जाएगी.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना बेकाबू हो चुका है. यहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) भी कोरोना से बेहाल है. महाराष्ट्र में कोरोना के कहर को देखते हुए उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) के साथ-साथ वीकेंड लॉकडाउन (Weekend lockdown) लगा दिया है. मुंबई में कोरोना के कहर के बीच कई विशेषज्ञों ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों में भीड़भाड़ को रोकने की जरूरत है. इस बीच मुंबईकरों के मन में यही सवाल है कि मुंबई लोकल की सेवाएं बहाल रहेंगी या इसे बंद किया जा सकता है? Weekend Lockdown in Maharashtra: महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला? जानें पूरी डिटेल.
मुंबईकरों के मन में सवाल है कि क्या मुंबई में लोकल ट्रेन (Local Train Updates) को क्या एक बार फिर सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के लिए ही चलाया जा सकता है. क्या मुंबई लोकल में आम लोगों की एंट्री बंद हो जाएगी.
इन सबके बीच महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवर का कहना है कि मुंबई लोकल ट्रेनों को रोका जाना चाहिए या सख्त प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए. राज्य सरकार इस बारे में फैसला लेने पर विचार कर रही है. इसे लेकर विचार-विमर्श जारी है. उन्होंने कहा कि लोकल ट्रेनों में बढ़ी भीड़ पर लगाम लगाना जरूरी है. मंत्री के इस बयान के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई लोकल में यात्रा के लिए कुछ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की जा सकती है.
बता दें कि मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाओं को 1 फरवरी से आम लोगों के लिए शुरू किया गया है. हालांकि आम लोगों को भी उसमें चलने के लिए एक अलग टाइम टेबल जारी किया गया है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,989 नए केस सामने आए. मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों के संख्या बढ़कर 92,464 हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

