COVID-19 Update: 160 दिनों बाद भारत में कोरोना के सबसे कम नए मामले दर्ज, 389 लोगों की मौत
पिछले लगातार 57 दिनों में रोजाना 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं. भारत में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 97.63 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. कोरोना के सक्रिय मामलों में भी पिछले 24 घंटों में 19,474 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे कुल मामले 3,33,924 हो गए, जो पिछले 155 दिनों में सबसे कम है.
- Read in
- English
नई दिल्ली: भारत (India) ने सोमवार को देश भर में 24 घंटों में कुल 25,072 मामलों के साथ ताजा कोविड-19 (COVID-19) मामलों में भारी गिरावट दर्ज की. इस दौरान महामारी (Pandemic) से 389 लोगों की मौत हो गई, जिससे यह संख्या बढ़कर 4,34,756 हो गई. ये आंकड़े कोविड बुलेटिन में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने साझा किए हैं. रविवार को कोरोना (Coronavirus) के कुल 30,948 नए मामले दर्ज किए गए और 403 मौतें हुईं. Delhi: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 24 नए मामले सामने आए, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से कम हुई
पिछले लगातार 57 दिनों में रोजाना 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं. भारत में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 97.63 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. कोरोना के सक्रिय मामलों में भी पिछले 24 घंटों में 19,474 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे कुल मामले 3,33,924 हो गए, जो पिछले 155 दिनों में सबसे कम है.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कुल सक्रिय मामलों का 1.03 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटों में कुल 44,157 मरीजों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दे दी गई, जिससे भारत में ठीक होने वालों की संख्या 3,16,80,626 हो गई है.
पिछले 59 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 1.91 प्रतिशत है. वहीं दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 28 दिनों तक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 1.94 प्रतिशत है.
भारत ने अब तक कोरोना वायरस के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की 58.25 करोड़ खुराकें दी हैं और अब तक कुल 50.75 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).