देश

COVID-19: कोविड-19 को लेकर बिरला ने सभी सांसदों को मास्क पहनने की दी सलाह

दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की सलाह दी है.

COVID-19: कोविड-19 को लेकर बिरला ने सभी सांसदों को मास्क पहनने की दी सलाह
COVID (Photo: PTI)

नई दिल्ली, 22 दिसंबर : दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोविड-19 (COVID-19) के मामलों के मद्देनजर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की सलाह दी है. गुरुवार को बिरला स्वयं सदन में मास्क पहन कर सदन का संचालन करते नजर आए.

गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे से पहले लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने कोविड को लेकर सभी सांसदों से सावधानी बरतने और जनजागरूकता फैलाने की अपील करते हुए कहा कि पिछले अनुभवों को देखते हुए इस बार निरंतर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है. सरकार ने भी देश भर में कोविड प्रोटोकॉल मानने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें : COVID-19: कोविड की स्थिति पर समीक्षा के लिए पीएम करेंगे उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

बिरला ने सभी सांसदों को मास्क का उपयोग करने की नसीहत देते हुए उनसे अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने के लिए भी प्रयास करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जैसे पिछली बार हमने सामूहिक प्रयासों से कोविड पर विजय प्राप्त की थी वैसे ही आगे भी इस महामारी को रोकने में सफलता प्राप्त करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).