दिल्ली के गाजीपुर में चचेरे भाई की हत्या, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के गाजीपुर इलाके में अपने चचेरे भाई की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नई दिल्ली, 8 फरवरी : दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के गाजीपुर इलाके में अपने चचेरे भाई की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी. आरोपियों की पहचान गांव गाजीपुर निवासी 20 वर्षीय आकाश और दिल्ली के घरोली एक्सटेंशन निवासी 22 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है. अधिकारी के मुताबिक घटना 6-7 फरवरी की दरमियानी रात करीब 1.30-2 बजे की है.

डीसीपी (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा, "गाजीपुर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले सुधीर ने बताया कि उसके भाई सुनील कुमार (40) को आरोपी चचेरे भाइयों ने सिर के दाहिने हिस्से में गोली मारी है. पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल सुनील को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां उसे 'मृत' घोषित कर दिया गया." यह भी पढ़ें : Assam: असम के चिड़ियाघर में पैदा हुए रॉयल बंगाल टाइगर के दो शावक

अधिकारी के मुताबिक आरोपी आकाश मृतक की मौसी का बेटा है और विशाल मृतक के मामा का बेटा है. डीसीपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, जहां एक आरोपी ने पीड़ित को देशी पिस्तौल से गोली मार दी. दिल्ली पुलिस की एक अपराध टीम ने मौके की जांच की जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया. कश्यप ने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और कई टीमों को तैनात किया गया, जिन्होंने घटना के 10 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा दिल्ली का स्टंटबाज, चलती बस का दरवाजा खोलकर बनाया था वीडियो; पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Viral Video)

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\