Coronavirus: पुणे में COVID-19 के एक दिन में आए सर्वाधिक 823 मामले, 24 की हुई मौत

देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. इस जानलेवा वायरस का देश में सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने से अबतक 5 हजार 9 सौ 24 लोगों की मौत हो गई है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: IANS)

मुंबई: देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. इस जानलेवा वायरस का देश में सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. महाराष्ट्र में इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने से अबतक 5 हजार 9 सौ 24 लोगों की मौत हो गई है. वहीं बात करें महाराष्ट्र के प्रमुख शहर पुणे (Pune) के बारे में तो पुणे स्वास्थ्य विभाग (Pune Health Department) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार यहां एक दिन में आज कोरोना वायरस (Coronavirus) के सर्वाधिक 8 सौ 23 मामले सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हुई है. पुणे में इन नए मामलों के साथ ही अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15 हजार 4 हो गई है, और मरने वालों की संख्या 5 सौ 84 हो गई है.

बात करें महाराष्ट्र के बारे में तो यहां कोरोना महामारी की संख्या सबसे अधिक है. महाराष्ट्र में इस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 58 हजार 68 है. इसके अलावा राज्य में इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने से अबतक 5 हजार 9 सौ 24 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश वासियों के लिए राहतभरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 64 हजार 1 सौ 53 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, राज्य में पिछले 48 घंटों में 140 पुलिसकर्मी कोविड-19 से पाए गए पॉजिटिव, 1 की मौत

वहीं बात करें देश के बारे में तो इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले में कोई कमी नहीं आई है. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के सबसे अधिक 15 हजार 4 सौ 13 नए केस सामने आए हैं. साथ ही 3 सौ 6 लोगों की मौत हुई है. वहीं देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख के पार चली गई है.

देश में कोरोना के फिलहाल 1 लाख 69 हजार 4 सौ 51 एक्टिव मामले हैं. अच्छी खबर यह है कि 2 लाख 27 हजार 7 सौ 56 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं. इन सभी को अस्पताल से घर भेज दिया गया है. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार 4 सौ 61 हो गई है. साथ ही अब तक कोरोना की चपेट में आने से 13 हजार 2 सौ 54 लोगों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड