Coronavirus: राजधानी दिल्ली में COVID-19 के चपेट में आने से मौत का आंकड़ा बढ़ा, कुल मामलों की संख्या 80188 हुई

देश में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. बात करें राजधानी दिल्ली के बारे में तो शनिवार यानि आज कोरोना वायरस से संक्रमित 2 हजार 9 सौ 48 मरीजों की पुष्टि हुई है और इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 66 लोगों की मौत हुई है.

कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. बात करें राजधानी दिल्ली (Delhi) के बारे में तो शनिवार यानि आज कोरोना वायरस से संक्रमित 2 हजार 9 सौ 48 मरीजों की पुष्टि हुई है और इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 66 लोगों की मौत हुई है. इन नए मामलों के साथ ही अब दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 28 हजार 8 सौ 89 हो गई है और इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 2 हजार 5 सौ 58 पर पहुंच गई है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 49 हजार 3 सौ 1 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. बता दें की दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मामलों की संख्या अब 80 हजार 1 सौ 88 हो गई है.

वहीं बात करें देश के बारे में तो कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 5 लाख 8 हजार 9 सौ 53 हो गई है. देश में इस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 1 लाख 97 हजार 3 सौ 87 है. देश में अबतक इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 15 हजार 6 सौ 85 लोगों की मौत हुई है. देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 2 लाख 95 हजार 8 सौ 81 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले- कोरोना वायरस से अनहेल्थी जीवनशैली की ओर गया सबका ध्यान; भारत की स्थिति बेहतर

वहीं पूरी दुनिया में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 99 लाख हो गई है. इस वायरस से दुनियाभर में अब तक करीब 4.96 लाख लोगों की मौत हुई है. इस महामारी से अब तक 53.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. दुनिया भर में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 40.5 लाख के करीब है.

इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह अमेरिका है. अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 25.5 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि 1.27 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड