एजेंसी न्यूज

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2,850, अब तक 109 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 76 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,774 से बढ़कर 2,850 पर पहुंच गयी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2,850, अब तक 109 मरीजों की मौत
कोरोना से जंग (Photo Credits: PTI)

इंदौर, 22 मई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 76 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,774 से बढ़कर 2,850 पर पहुंच गयी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पायी गयी 70 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय पुरुष की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 109 पर पहुंच गयी है. सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले दोनों मरीज मधुमेह और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे.

यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार पर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कांग्रेस का आरोप, भाजपा का इनकार

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,280 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. इस बीच, इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये हैं कि जिले में कोविड-19 से मरीजों की मृत्यु के सभी प्रकरणों की छानबीन की जाये और इसकी ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जाये.

कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है. जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).