Coronavirus: यूपी में तीन महीने के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से ठीक होकर घर पहुंचा
उत्तर प्रदेश में दो सप्ताह पहले कोरोनो वायरस पॉजिटिव आया तीन महीने का एक बच्चा अब ठीक होकर अपने घर चला गया है. बच्चे और उसकी मां दोनों का गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में दो सप्ताह पहले कोरोनो वायरस (Covid-19) पॉजिटिव आया तीन महीने का एक बच्चा अब ठीक होकर अपने घर चला गया है. बच्चे और उसकी मां दोनों का गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था. यह छोटा सा बच्चा बस्ती के उस कोरोना रोगी का रिश्तेदार है जिसकी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी, यह कोविड-19 से बस्ती की पहली मौत थी. यह 30 वर्षीय मां अपने बच्चे के साथ 12 अप्रैल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहुंची थी, इन दोनों का दो बार परीक्षण किया गया था. जिसमें मां का परीक्षण निगेटिव और बच्चे का परीक्षण पॉजिटिव आया था.
बीआरडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा, "डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती मां को संक्रमण से बचाने की थी. शिशु को आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था और वहां उसकी मां ने सभी जरूरी सावधानी बरतीं." उन्होंने आगे कहा, "बच्चे को बुखार के अलावा और कोई समस्या नहीं थी, जिसके लिए उसे शुरू में पेरासिटामोल दिया गया था. मां के दूध के सेवन से बढ़ी हुई आत्म-प्रतिरक्षा के कारण वह बिना किसी दवा के ठीक हो गया." यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या हुई 1873
मां और बच्चे दोनों के शनिवार और रविवार को किए गए परीक्षण निगेटिव आए थे. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने के बाद इस मां-बेटे की जोड़ी को गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट विजयेंद्र पांडियन, आयुक्त जयंत नार्लीकर और बीआरडी मेडिकल स्टाफ ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

