मुंबईकरों के लिए GOOD NEWS: एक दिन में कोरोना के 700 नए मामले, 3 महीनों में सबसे कम केस का रेकॉर्ड

मुंबई में पिछले तीन महीने में पहली बार मंगलवार को कोरोना केसबसे कम मामले 700 पाए गए

कोरोना वायरस का प्रकोप/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक हर दिन एक हजार से ज्यादा मामले पाए जा रहे थे. जो बीएमसी के साथ ही राज्य सरकार की चिंता बढ़ाते ही जा रही थी. लेकिन मुंबई के लिए राहत भरी खबर है कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के 700 नए केस मिले हैं. जो अब तक करीब तीन महीने में सबसे कम आंकड़े है. वहीं 8776 टेस्ट किए गए, यह भी अपने में एक रेकॉर्ड है. स्वास्थ से जुड़े अधिकारियों की माने तो मुंबई में टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाए जाने की वजह से कोरोना के मामलों में गिरावट आई है.

मुंबई में पिछले तीन महीने में सबसे कम कोरोना के मामले पाए जाने पर महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Tourism and Environment Minister Aaditya Thackeray) ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि अच्छी खबर है आज मुंबई में सिर्फ  700 मामले पाए गए. वहीं एक दिन (8776) कोरोना के टेस्ट किए गए. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, मुंबई में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की

बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को मुंबई में कोरोना के 1,033 मामले पाए गए थे. 39 लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,129 हो गई. जबकि महाराष्ट्र में कोरोना के 7924 मामले पाए जाने के साथ 227 की मौत हुई. जिसके बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई.

वही देश में कोरोना के मामले बढ़कर करीब 15 लाख पहुंचने को हैं. वहीं अब तक करीब साढ़े नौ लाख से ज्यादा लोगो ठीक हो चुके हैं. जबकि इस महामारी से अबतक 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड