देश

Jammu Kashmir Police Alert: कश्मीरी युवाओं को भड़काने की साजिश! जैश के आतंकियों ने शेयर किया सैफ अली खान का वीडियो; J&K पुलिस ने जारी किया अलर्ट

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर के साथ 5 मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 'एक्स' पर चेतावनी जारी करते हुए बताया कि इस वीडियो में अभिनेता सैफ अली खान की तस्वीर है.

Jammu Kashmir Police Alert: कश्मीरी युवाओं को भड़काने की साजिश! जैश के आतंकियों ने शेयर किया सैफ अली खान का वीडियो; J&K पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Credit -Latestly.Com

Jammu Kashmir Police Alert: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर के साथ 5 मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 'एक्स' पर चेतावनी जारी करते हुए बताया कि इस वीडियो में अभिनेता सैफ अली खान की तस्वीर है. इसे दुश्मन द्वारा आज 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इसका मकसद कश्मीरी आवाम को हिंदुस्तान के खिलाफ भड़काना है. इसलिए आम जनता को सचेत किया जाता है कि सतर्क रहें.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह भी बताया कि अगर किसी के पास यह वीडियो आता है, तो उसे बिना सोचे-समझे किसी को शेयर नहीं करना है. इसके साथ ही आपको किन बातों का ध्यान देना है, वह नीचे बताया गया है.

ये भी पढें: Jammu and Kashmir Muharram: शिया समुदाय के लोगों ने 8वें मुहर्रम का जुलूस निकाला, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का देखें वीडियो

जैश के आतंकियों ने शेयर किया सैफ अली खान का वीडियो

J&K पुलिस ने जारी किया अलर्ट

  • वीडियो के प्राप्त होने पर इसे किसी को फॉरवर्ड न करें
  • वीडियो प्राप्त होने की तारीख, समय और टेलीफोन नंबर नोट कर लें
  • इसके साथ ही यह वीडियो किससे मिला है, इसकी सूचना पुलिस को दें
  • पुलिस अधिकारी ऐसे मामले मिलने पर अपने पर्यवेक्षी अधिकारी को रिपोर्ट करें
  • सिविल अधिकारी भी इसे अपने पर्यवेक्षी अधिकारी को टेक्स्ट संदेश के माध्यम से रिपोर्ट करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में इस वीडियो को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए. लोगों को यह याद रखना चाहिए कि इस तरह की सामग्री को पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना यूएपीए की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).