कांग्रेस ने अरुण सिंह के कर्नाटक दौरे पर निशाना साधा
भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह के राज्य के दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लोगों की सेवा करने की बजाय वह पार्टी में अंदरूनी कलह को सुलझाने आए हैं. सिंह की बुधवार को बी एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं.
बेंगलुरु, 16 जून : भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह (Arun Singh) के राज्य के दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लोगों की सेवा करने की बजाय वह पार्टी में अंदरूनी कलह को सुलझाने आए हैं. सिंह की बुधवार को बी एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं. वह तीन दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु आए हैं और इस दौरान वह बृहस्पतिवार को सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ चर्चा करेंगे तथा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी को संबोधित करेंगे.
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच हाल ही में सिंह ने मुख्यमंत्री को बदलने की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि येदियुरप्पा पद पर बने रहेंगे. माना जा रहा है कि भाजपा का एक वर्ग येदियुरप्पा को पद से हटाने का दबाव बना रहा है. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से 22 जून तक चार धाम यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
सिंह के दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, “श्री अरुण सिंह, आप यहां ‘प्लेटफॉर्म पंचायत बैठक’ के लिए आ रहे हैं लेकिन आपके पास लोगों की शिकायतें सुनने का समय नहीं है? सत्ता में आने के पहले दिन से ही, यह सरकार अपनी उपलब्धियों के कारण नहीं बल्कि अंतर्कलह की वजह से सुर्खियों में रही है.” विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि जब राज्य में गंभीर समस्याएं थीं तब भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह चरम पर थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

