PM Modi MP Rally VIDEO: कांग्रेस आज भी जाति के नाम पर बांटती है, ग्वालियर की रैली में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी जाति के नाम पर बांटती है.

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि विकास विरोधी इन लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे, 60 साल कोई कम समय नहीं होता है. अगर 9 वर्षों में इतना काम हो सकता है, तो 60 साल में कितना हो सकता है. उनके पास भी मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए, ये उनकी नाकामी है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा- मोदी ने गारंटी दी है कि अगले कार्यकाल में दुनिया की टॉप इकोनॉमी में एक नाम हमारे हिंदुस्तान का होगा। इससे भी सत्ता भूखे कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी जाति के नाम पर बांटती है.

पीएम मोदी ने कहा ' मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास न तो कोई नई सोच है न विकास का रोड मैप है इन लोगों का सिर्फ एक ही काम है देश की प्रकृति से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत, अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं. आज पूरी दुनिया, भारत का गौरवगान कर रही है. आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है, लेकिन जो लोग राजनीति में उलझे हुए हैं, जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता है उन्हें दुनिया में भारत का डंका बजना अच्छा नहीं लगता. MP Assembly Election 2023: मध्‍य प्रदेश में BSP-GGP मिलकर साथ लड़ेंगी चुनाव, दोनों पार्टियों के बीच हुआ गठबंधन

उन्होंने कहा- बीते वर्षों में हमारी सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में लाई है और यहां से हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का है

पीएम मोदी ने कहा ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं. गवालियर, चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी हैं. ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट