देश

कांग्रेस MLA ने 50 लाख में खरीदी नाबालिग लड़की, ड्रग्स देकर रेप करने का आरोप, चलेगा केस

मोनसेराते पर 50 लाख रुपये में लड़की को खरीदने और यौन उत्पीड़न करने आरोप है. पीड़ित लड़की के अनुसार यौन उत्पीड़न से पहले उसे ड्रग्स दिए जाते थे. मोनसेराते पर 2016 में लड़की के साथ रेप करने का आरोप है.

कांग्रेस MLA ने 50 लाख में खरीदी नाबालिग लड़की, ड्रग्स देकर रेप करने का आरोप, चलेगा केस
कांग्रेस विधायक अतानासियो मोनसेराते (Photo Credit-IANS)

गोवा के कांग्रेस विधायक अतानासियो मोनसेराते (Atanasio Monserrate) को नाबालिग लड़की से रेप के मामले में अब ट्रायल से गुजरना पड़ेगा. मोनसेराते पर 50 लाख रुपये में लड़की को खरीदने और यौन उत्पीड़न करने आरोप है. पीड़ित लड़की के अनुसार यौन उत्पीड़न से पहले उसे ड्रग्स दिए जाते थे. मोनसेराते पर 2016 में लड़की के साथ रेप करने का आरोप है.

गोवा की एक अदालत ने मुकदमा रद्द करने की उनकी अपील खारिज कर दी. मामले में मोनसेराते 8 दिन जेल में रह चुके हैं. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. कोर्ट के आदेश के बाद अब 12 जून को मोनसेराते पर आरोप तय किए जाएंगे.

2016 के मामले में अब कांग्रेस विधायक को निचली अदालत में पॉक्सो एक्ट के तहत ट्रायल का सामना करना होगा. हालांकि, वे लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते रहे हैं. मामला सामने आने के बाद मोनसेराते ने आरोप लगाया था कि विधासभा चुनाव से पहले गोवा सरकार उन्हें टार्गेट कर रही है. अप्रैल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).