देश

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, कहा-वेश्या भी हैं CM शिवराज से बेहतर

विधायक सुंदर लाल तिवारी रीवा जिले के गुढ़ से कांग्रेस पार्टी से विधायक है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तुलना वैश्या से करते हुए कहा है कि इनसे बेहतर तो देश की वेश्याएं है.

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, कहा-वेश्या भी हैं CM शिवराज से बेहतर
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान (फाइल फोटो)

भोपाल: कांग्रेस  विधायक सुंदर लाल तिवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की तुलना एक बार फिर से वैश्याओं से किया है. तिवारी के इस बयान के बाद बीजेपी आग बबुला हो गई है. इस मामले में बीजेपी नेता व राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहना है कि विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेसी नेता  मणिशंकर अय्यर जैसे नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है फिर कुछ महीने बाद उन्हें पार्टी में वापस ले लिया जाता है. राहुल के गलत फैसले के चलते तिवारी जैसे संस्कारहीन नेताओं की ताकत बढ़ती है. इसलिए इस पूरे मामले पर हम राहुल गांधी से जबाब चाहतें हैं.

विवादित बयान देने वाले विधायक सुंदर लाल तिवारी रीवा जिले के गुढ़ से कांग्रेस पार्टी से विधायक है. कुछ दिन पहले इन्होंने शिवराज चौहान को वैश्या कहा था. उनके इस बयान का काफी विरोध हुआ था. शनिवार को भोपाल में आयोजित एक बार प्रेस कांफ्रेस में इन्होंने फिर अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि देश की वेश्या शिवराज सिंह से कहीं बेहतर हैं और मुझे अपने इस बयान पर किसी तरह का अफसोस नहीं हैं

गौरतलब हो कि तिवारी द्वारा इस तरह का बयान देने को लेकर बीजेपी के नेता भले ही आग-बबूला हो गए है, प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने तिवारी के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि शिवराज सिंह के बारे में दिया गया तिवारी का बयान गलत नहीं है.

वही रानीतिक जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव है. राजनीतिक पार्टी के नेता  सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह का बयान दें रहें हैं. जो उन्हें ऐसे आपत्तिजनक बयान देने से बचना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).