Puthupally By-Election: पुथुपल्ली उपचुनाव में ओमन चांडी के बेटे को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने संकेत दिया है कि दिवंगत मुख्यमंत्री ओमन चांडी के परिवार का एक सदस्य पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव चुनाव लड़ेगा

Photo Credits: ANI

तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई: केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने संकेत दिया है कि दिवंगत मुख्यमंत्री ओमन चांडी के परिवार का एक सदस्य पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव चुनाव लड़ेगा यह सीट पिछले पांच दशक से विधायक रहे पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद खाली हो गई थी सुधाकरन ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री के परिवार के साथ परामर्श के बाद ही उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. यह भी पढ़े: Congress Demands To Register Case: कांग्रेस ने की सुधाकरन को बदनाम करने वाले माकपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चांडी परिवार के करीबी माने जाने वाले चेरियन फिलिप ने कहा कि ओमन चांडी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता चांडी ओमन पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने पिता की जगह लेने वाले उम्मीदवार के रूप में हर प्रकार से योग्य हैंचेरियन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि चांडी ओमन छोटी उम्र से ही अपने पिता की राजनीति को जानते है। उन्होंने कहा कि वह सभी पहलुओं में अपने पिता की जगह लेने के योग्य हैं.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि चांडी ओमन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई किलोमीटर पैदल चले थे हालाँकि, ओमन चांडी नहीं चाहते थे कि उनके बच्‍चे राजनीति में आएं उनका मानना था कि परिवार से केवल एक ही व्यक्ति राजनीति में पर्याप्त है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Japan T20I Records: भारत ने 2 रन से जीता ऐतिहासिक मुकाबला, अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास