Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तान जाकर सबूत मांगें कांग्रेस नेता खड़गे; गिरिराज सिंह

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार पर फिर से सवाल उठाए. उन्होंने सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया. खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता कांग्रेस से हैं और इस तरह के सवाल उठा रहे हैं.

बेगूसराय, 1 जून : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार पर फिर से सवाल उठाए. उन्होंने सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया. खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता कांग्रेस से हैं और इस तरह के सवाल उठा रहे हैं. अगर उन्हें अब भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबूत चाहिए तो उन्हें पाकिस्तान जाकर सबूत मांगना चाहिए. पाकिस्तान कोई सबूत नहीं दे पा रहा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सेना की बहादुरी पर सबूत मांगती रही है."

उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने सराहा और भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसकी तारीफ दुनिया भर ने की. पाकिस्तान के पास कोई सबूत नहीं है और उनकी भाषा खड़गे बोल रहे हैं, उन्हें अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए." यह भी पढ़ें : दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "महबूबा मुफ्ती ने जीवन भर आतंकवादियों का समर्थन किया है. उनके डीएनए में आतंकी है और वह पाकिस्तान की भाषा बोलती हैं. पूरी दुनिया जानती है कि पीओके भारत का है और कश्मीर को आतंकवाद का केंद्र किसने बनाया. ये वही लोग हैं, जिन्होंने आतंकवादियों को पाला और समर्थन दिया."

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव और संघर्ष विराम के बाद, सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के इंटरव्यू से कई गंभीर सवाल उठे हैं. इन सवालों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाना चाहिए. मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया है. युद्ध का धुंध अब छट रहा है."

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch Out: दुबई में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच आज होगी फाइनल की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें