लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल सीट से दाखिल किया नामांकन
ध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया.
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया. सिंह पैदल चलकर निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के आवास से जिलाधिकारी कार्यालय के लिए पैदल रवाना हुए. उनके साथ कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय नामांकन से पहले झरनेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. उसके बाद उन्होंने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी अमृता सिंह भी थीं. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लड़ेंगी चुनाव, BJP ने भोपाल से दिया टिकट
ज्ञात हो कि भोपाल में सिंह के खिलाफ भाजपा ने मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए मतदान 12 मई को होना है। प्रज्ञा 23 अप्रैल को नामांकन भरने वाली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

