हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार, भाजपा ने विधानसभा में एक-दूसरे पर निशाना साधा
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के दौरान खोले गए संस्थानों को बंद करने को लेकर विधानसभा में बुधवार को तीखी बहस हुई और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी कि यह कदम एक खराब मिसाल कायम करेगा और उसके सभी फैसलों की भविष्य में समीक्षा की जा सकती है।
शिमला, 16 मार्च : हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासन के दौरान खोले गए संस्थानों को बंद करने को लेकर विधानसभा में बुधवार को तीखी बहस हुई और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी कि यह कदम एक खराब मिसाल कायम करेगा और उसके सभी फैसलों की भविष्य में समीक्षा की जा सकती है.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जवाब में कहा कि बंद संस्थानों को आवश्यकता के आधार पर खोला जाएगा. उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर इन संस्थानों के लिए उचित प्रावधान न बनाने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : प्रश्नपत्र लीक होने के बाद टीएसपीएससी ने रद्द की सहायक अभियंता परीक्षा
सुक्खू ने कहा, ‘‘अप्रैल 2022 के बाद संस्थानों और कार्यालयों की अधिसूचना रद्द करना नीतिगत फैसला था और अब संस्थानों को आवश्यकता के आधार पर फिर से खोलने का फैसला भी लिया जा रहा है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

