देश

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में 38 सीटों पर कांग्रेस और एनसीपी के बीच ‘सहमति’, बाकि पर फैसला जल्द

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की दिशा में विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी कुछ कदम और बढ़ी हैं और राज्य की कुल 48 सीटों में से 38 सीटों पर दोनों के बीच सहमति बन गई है और बाकी सीटों पर तालमेल के लिए बात चल रही है.

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में 38 सीटों पर कांग्रेस और एनसीपी के बीच ‘सहमति’, बाकि पर फैसला जल्द
राहुल गांधी व शरद पवार (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की दिशा में विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी कुछ कदम और बढ़ी हैं और राज्य की कुल 48 सीटों में से 38 सीटों पर दोनों के बीच सहमति बन गई है और बाकी सीटों पर तालमेल के लिए बात चल रही है. इसी हफ्ते एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कथित रूप से औरंगाबाद में कहा था कि 40 लोकसभा सीटों पर आम सहमति बन चुकी है.

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा, ‘‘कांग्रेस और राकांपा एक साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगी, सीटों पर बंटवारे पर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी इस क्षण मैं संख्या उजागर नहीं करूंगा.’’सीटों के बंटवारे पर वार्ता में हिस्सा ले रहे एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि तकरीबन 38 सीटों पर आम सहमति बन चुकी है और बाकी चुनाव क्षेत्रों पर चर्चा जारी है. यह भी पढ़े: 2019 लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने कहा विपक्षी दलों का महागठबंधन से जुड़ना जनता की डिमांड

उन्होंने कहा, ‘‘अभी उन सीटों पर आम सहमति है जिनपर कोई विवाद नहीं है. सीटों के बंटवारे का फार्मुला कमोबेश वही रहेगा. अगर जरूरत हुई तो उसमें छोटी-मोटी तब्दीली की जा सकती है.’’एक राकांपा सूत्र ने बताया कि उनकी पार्टी कांग्रेस कोटे से औरंगाबाद, पुणे, यवतमाल मांग रही है क्योंकि वहां ‘‘जीत के लिए उसकी स्थिति अच्छी है.’’इससे पहले, 2014 के लोकसभा चुनावों में सीटों का फार्मुला 26:22 का था. फिर भी, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. यह भी पढ़े: बीएसपी से गठबंधन पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी-संघ पर भी जमकर बरसे

जबकि राकांपा ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. तब राकांपा ने हातकाणंगले सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था क्योंकि उसके पास कोई उम्मीदवार नहीं था. कांग्रेस ने यहां से चुनाव लड़ा था. एक कांग्रेस नेता ने बताया, ‘‘इस बार, कांग्रेस कोटे की हातकाणंगले, पालघर, अकोला सीटें छोटी सहयोगी पार्टियों को जाएंगी. इस तरह कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटें लड़ने को मिलेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2018 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).