Delhi's Ban On Firecrackers: इस साल भी बिना पटाखों की होगी दिवाली, जनवरी तक बढ़ा बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी प्रतिबंध
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल भी दिवाली के मौके पर पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली में इस बार भी दिवाली बिना पटाखों वाली रहेगी.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस साल भी दिवाली के मौके पर पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली में इस बार भी दिवाली बिना पटाखों वाली रहेगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी. उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू है. Delhi Shocker: दहेज के लिए महिला को ससुराल वालों ने किया आग के हवाले, DCW ने पुलिस को कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार सुबह इस बाबत ऐलान किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके.’
पर्यावरण मंत्री का ट्वीट
दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) September 7, 2022
उन्होंने लिखा, 'इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री/ डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा. प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी.'
बता दें कि पिछले साल दिल्ली सरकार ने 28 सितंबर से एक जनवरी 2022 तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

