Gujarat Violence: हिम्मतनगर में फिर से भड़की सांप्रदायिक हिंसा, रात में फेंके गए पेट्रोल बम, 4 गिरफ्तार
गुजरात (Gujarat) में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे (Himmatnagar Violence) में दो अलग-अलग समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने कम से कम चार लोगों को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को वंजारावास इलाके में हुई.
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे (Himmatnagar Violence) में दो अलग-अलग समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने कम से कम चार लोगों को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को वंजारावास इलाके में हुई. गुजरात: खंभात में रामनवमी के दिन हिंसा के आरोप में नौ गिरफ्तार, हिम्मतनगर में धारा 144 लागू
सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ वीडियो में कुछ लोगों को दूसरे इलाके में पेट्रोल बम फेंकते देखा जा सकता है. पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार वघेला के अनुसार, यह मामूली हिंसा (Communal Clash) की घटना थी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.
वघेला ने कहा, ‘‘ हिंसा की सूचना मिलने पर हम घटनास्थल के लिए रवाना हुए और हालात को काबू किया. हमने घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया है. यह मामूली हिंसा की घटना थी और हालात को जल्द ही काबू कर लिया गया.’’ इससे पहले भी गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हुई थी.
राज्य के आणंद जिले के खंभात में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा और पथराव में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इसी तरह की घटना के बाद साबरकांठा के हिम्मतनगर शहर में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इन घटनाओं को लेकर रविवार देर रात गांधीनगर में शीर्ष पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई और आवश्यक आदेश दिए. रविवार को खंभात में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हिंसाग्रस्त इलाकों में निषेधाज्ञा 13 अप्रैल तक लागू रहेगी. त्वरित कार्य बल, स्थानीय पुलिस और राज्य रिजर्व पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

