देश

गलवान घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ रोकने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से किया गया सम्मानित

ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ लोहा लेते शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की की मां और पत्नी को पुरस्कार दिया.

गलवान घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ रोकने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से किया गया सम्मानित

ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ लोहा लेते शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की की मां और पत्नी को पुरस्कार दिया. वहीं, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को भी राष्ट्रपति कोविंद ने वीर चक्र से सम्मानित किया.

ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन को गलवान घाटी में चीन के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को पुरस्कार दिया.

बता दें कि ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के अंतर्गत पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए शातिर हमले का लोहा लेते हुए शहीद होने वाले हवलदार के. पलानी को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार दिया.

 

बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे कर्नल संतोष बाबू

बता दें कि कर्नल संतोष बाबू ने बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले कर्नल संतोष 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. दरअसल, 15 जून को चीनी सैनिकों की घुसपैठ को रोकने में हुई झड़प के दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे.

बता दें कि महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है. शहीद कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया. कर्नल संतोष बाबू ने शहीद होने से पहले चीनी सेना के साथ शांति स्थापित करने के लिए कई दौर की बातचीत भी की थी. इसके साथ ही गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो-लैपर्ड के दौरान चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए चार अन्य जवानों को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया है.

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में 4 अप्रैल, 2020 को भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों को मार गिराने और दो अन्य को घायल करने के बाद शहीद हुए चार पैरा स्पेशल फोर्सेज (4 Para Special Forces) के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को यह पुरस्कार दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).