हरियाणा: झज्जर जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर, एक महिला और दो बच्चों सहित 5 की हुई मौत
हरियाणा (Haryana) के झज्जर जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक से कार की टक्कर हो गई, जिससे एक महिला और दो बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई.
चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) के झज्जर जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक से कार की टक्कर हो गई, जिससे एक महिला और दो बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों में से चार एक ही परिवार से हैं और एक समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली गए थे. हादसा झज्जर-कोसली राजमार्ग पर हुआ.
झज्जर यहां से लगभग 285 किलोमीटर दूर है. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर के बाद ट्रक लगभग 20 मीटर तक हुंडई सैंट्रो कार को घसीटता रहा.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर बेकाबू हुई ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों की ली जान
भारी मशीनरी का इस्तेमाल करके कार को ट्रक के नीचे से निकालना पड़ा. पुलिस ने कहा कि कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
संबंधित खबरें
Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा
Indore Organ Donation: 49 साल के ब्रेन डेड शख्स को राजकीय सम्मान, अंतिम संस्कार के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया; जानिए क्यों
Chaksu Road Accident: जयपुर-कोटा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; मध्य प्रदेश के 5 लोगों की दर्दनाक मौत (Watch Video)
Rajasthan Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत; VIDEO
\