Cold Wave Alert: दिल्ली, UP समेत इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है. राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. यहां अब ठंड के साथ-साथ कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगा.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में कोल्ड वेव ठिठुरन बढ़ाएंगी और पारा तेजी से गिरेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव का असर दिखेगा.

उत्तर और मध्य भारत में ठंड का कहर

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है. इन इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे गर्म कपड़े पहनकर रहें और अत्यधिक ठंड में बाहर जाने से बचें.

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बुधवार को दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और तापमान में काफी गिरावट देखी गई. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह सफदरजंग पर दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है. इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू