बिहार में हवाओं के कारण ठंड बढ़ी, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के साथ शीत लहर जारी

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में शनिवार को मौसम साफ है लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बिहार में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 12.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

पटना: बिहार की राजधानी पटना (Patna) सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में शनिवार को मौसम साफ है लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बिहार में गया (Gaya) का शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर (Bhagalpur) का 12.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में अंतर में धूप खिली रहेगी. आने वाले तीन-चार दिनों में उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा ठंड बढ़ेगी. पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर, विशेषकर राजमार्गो के आसपास घने कोहरे के साथ शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री कम दर्ज हुआ है. विभाग ने अपने अनुमान में 13 जनवरी से बारिश होने की बात कही है. मौसमविज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब के आदमपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के करनाल, हिसार और नारनौल में क्रमश: 3.8 डिग्री, 4.2 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक हब लुधियाना का तापमान क्रमश: 5.1 और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 जनवरी से दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे शीतलहर तेज हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट