भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकाने को नहीं बनाया निशाना; ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी

भारतीय सेना की बहादुर महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय (MEA) की प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई न तो अकारण थी और न ही युद्ध को बढ़ावा देने वाली.

Sofiya Qureshi | ANI

भारतीय सेना की बहादुर महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय (MEA) की प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई न तो अकारण थी और न ही युद्ध को बढ़ावा देने वाली. यह जवाब पूरी तरह “फोकस्ड, मापी गई और युद्ध को न बढ़ाने वाली थी. उन्होंने साफ किया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के किसी सैन्य मुख्यालय को निशाना नहीं बनाया था.

पाकिस्तान की चाल हुई नाकाम

कर्नल सोफिया ने बताया कि 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. इन ठिकानों में अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं. पाकिस्तान ने इन पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली और UAS ग्रिड ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया.

कर्नल सोफिया ने बताया कि गुरुवार सुबह भारत ने भी पाकिस्तान में स्थित एयर डिफेंस रडार और सिस्टम्स को निशाना बनाया. यह कार्रवाई उसी "डोमेन" और "इंटेंसिटी" में की गई, जैसी पाकिस्तान ने की थी.

हमलों के सबूत – मलबे से हुई पुष्टि

भारतीय सेना अब उन इलाकों से मलबा इकट्ठा कर रही है जहां पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन के टुकड़े गिरे हैं. कर्नल सोफिया ने कहा कि ये मलबा इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य युद्ध को भड़काना नहीं है, लेकिन अगर उसकी सीमा या सैन्य ठिकानों पर हमला होगा तो वह जवाब देने में देर नहीं करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड