Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान, अभिजीत दिपके बने राष्ट्रीय संयोजक; देखें पूरी सूची

कॉकरोच जनता पार्टी ने खुद को पारंपरिक राजनीतिक दल के बजाय युवा आधारित राजनीतिक आंदोलन बताया है. फिलहाल यह भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं है. पार्टी ने यह भी कहा कि उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पहले अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके बाद वह वर्तमान में @Cockroachisback हैंडल का उपयोग कर रही है.

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार, 6 अगस्त को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Working Committee) की घोषणा कर दी. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित दो दिवसीय रणनीति बैठक के बाद पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक दस्तावेज जारी कर पदाधिकारियों और जोनल प्रभारियों के नाम साझा किए. पार्टी का कहना है कि यह कदम संगठन के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में उठाया गया है.

कॉकरोच जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं.

संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक: अभिजीत दिपके (30)

सह-संयोजक: आशुतोष रांका (30)

सह-संयोजक: सौरव दास (27)

राष्ट्रीय संगठन प्रभारी: अजिंक्य शिंदे (35)

सह संगठन प्रभारी: दीपक बलियान (26)

राष्ट्रीय सचिव: आफरीन नवाज (34)

मीडिया प्रमुख: विजय रेड्डी मल्लांगी (30)

कानूनी मामलों की प्रमुख: रत्ना सिंह (31)

रिसर्च एवं नीति प्रमुख: वैष्णवी गौर (29)

टेक्नोलॉजी प्रमुख: रोहन देशपांडे (31)

वित्त प्रमुख: योगेश इंगले (33)

जोनल प्रभारियों की भी हुई नियुक्ति

पार्टी ने विभिन्न जोन के लिए भी जिम्मेदारियां तय की हैं.

उत्तर भारत: दीपक बलियान

दक्षिण भारत: विजय रेड्डी मल्लांगी

पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत: अंकित भारद्वाज

पश्चिम भारत: योगेश इंगले

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इन्हीं नामों को आधिकारिक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. अगले छह महीनों में राज्य स्तरीय समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की इकाइयों का गठन किया जाएगा.

कैसे हुई थी सीजेपी की शुरुआत?

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में हुई थी. यह आंदोलन उस समय शुरू हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा कुछ बेरोजगार युवाओं और कार्यकर्ताओं की तुलना कथित तौर पर "कॉकरोच" से किए जाने वाली टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू हुई.

राजनीतिक संचार रणनीतिकार अभिजीत दिपके द्वारा शुरू किए गए इस अभियान ने "Voice of the Lazy & Unemployed" टैगलाइन के साथ तेजी से लोकप्रियता हासिल की.

 

CJP ने राष्ट्रीय कार्य समिति की घोषणा की:

शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर किया आंदोलन

बाद में सीजेपी ने अपना फोकस NEET-UG पेपर लीक समेत मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन पर केंद्रित किया. संगठन ने दिल्ली में कई प्रदर्शन किए और संसद मार्च भी निकाला.

चुनाव आयोग में पंजीकृत नहीं है सीजेपी

कॉकरोच जनता पार्टी ने खुद को पारंपरिक राजनीतिक दल के बजाय युवा आधारित राजनीतिक आंदोलन बताया है. फिलहाल यह भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं है. पार्टी ने यह भी कहा कि उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पहले अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके बाद वह वर्तमान में @Cockroachisback हैंडल का उपयोग कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट