बंटेंगे तो कटेंगे... CM योगी बोले बांग्लादेश वाली गलती यहां न हो, हमें सबक लेना चाहिए

CM योगी ने कहा, अगर हम बंटेंगे, तो कटेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश वाली गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हम एक रहेंगे, तो सुरक्षित और सशक्त रहेंगे.

CM Yogi Adityanath | PTI

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता ही उसकी शक्ति का मूल आधार है. उन्होंने कहा कि अगर हम बंटेंगे, तो कटेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश वाली गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हम एक रहेंगे, तो सुरक्षित और सशक्त रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि देश में एकता और अखंडता बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने बांग्लादेश के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि हमें बांग्लादेश वाली गलतियों से सबक लेना चाहिए.

सीएम योगी ने कहा, "अगर हम बंट गए तो कट जाएंगे. हमें एकता के साथ आगे बढ़ना होगा और सुरक्षित रहना होगा." मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि जब हम एक रहेंगे और नेक रहेंगे, तभी हमारा राष्ट्र सशक्त रहेगा. अगर हम आपस में बंटेंगे, तो हमारी ताकत कमजोर हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि हमें बांग्लादेश की तरह की गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए, जो देश के बंटवारे का कारण बनी थीं.

बंटेंगे तो कटेंगे: CM योगी

औरंगजेब का जिक्र और शिवाजी की वीरता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा कि उसका संबंध भी इसी आगरा से था. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि शिवाजी ने इसी आगरा में औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी. उन्होंने औरंगजेब से कहा था कि "तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे, लेकिन हिंदुस्तान पर कब्जा नहीं कर पाओगे." मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजस्थान में उस समय जोधपुर के नरेश जसवंत सिंह और उनके सेनापति वीर दुर्गादास राठौर ने औरंगजेब की तमाम कोशिशों के बावजूद जोधपुर पर कब्जा नहीं करने दिया.

PM मोदी के संकल्पों को दोहराया

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्पों को दोहराया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करने, अपने वीरों और सैनिकों का सम्मान करने, समाज में एकता और एकात्मता बनाए रखने, समाज में विद्वेष फैलाने वालों पर नजर रखने, और भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का संकल्प लिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का संकल्प यही था कि वे किसी भी कीमत पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे. उन्होंने उन लोगों की आलोचना की, जिन्होंने अंग्रेजों और मुगलों के सामने समर्पण कर दिया था. सीएम योगी ने कहा कि आज उनके नाम को कोई नहीं जानता, लेकिन दुर्गादास राठौर जैसे वीरों का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है और आज भी उन्हें राजस्थान और मध्य प्रदेश में श्रद्धा के साथ पूजा जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार